केरल यानी नारियल के पेड़ और दूर तक फैला समुंदर लेकिन यहां एक ऐसा रेस्टोरेंट भी है जो लोगों को दिन में मुफ्त का खाना और रात में मुफ्त में पढ़ने के लिए किताबें भी मुहैया कराता है।
यह रेस्टोरेंट एक ट्रस्ट द्वारा चलाया जा रहा है, जोकि अभी रन्नी और कोझेंचेरी में है। रेस्टोरेंट के अंदर एक बॉक्स लगा है जहां लोग अपनी स्वेच्छा से रुपए दान करते हैं।
ट्रस्ट के इस नेक काम में लोग भी सपोर्ट करते हैं और रेस्टोरेंट के संचालक को डोनेशन देते हैं। आलम यह है कि कई लोग तो रेस्टोरेंट में मुफ्त में काम करते हैं। रन्नी और कोझेंचेरी इन दोनों ही शहरों में ‘अप्पाकुट्टू’ के नाम से कम्युनिटी भी बनी है, जिसके लोग ट्रस्ट को चलाने में मदद करते हैं।
केरल के रन्नी और कोझेंचेरी शहर में ‘अंजप्पम’ ट्रस्ट द्वारा यह रेस्टोरेंट चलाया जा रहा है। अंजप्पम की परिकल्पना चर्च में फादर बॉबी जोस ने की थी। बॉबी जोस लेखक हैं।
अंजप्पम ट्रस्ट से जुड़े लोगों का कहना है कि वो भूखे लोगों को सम्मान के साथ भोजन देना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने शुरू में नाश्ते और खाने के लिए 15 और 25 रुपए का दाम तय किए थे, लेकिन वो किसी से रुपए नहीं मांगते हैं। जिसका मन करता है वो रेस्टोरेंट में लगे हुए बॉक्स में रुपए डाल देता है।’
रेस्टोरेंट की ये हैं विशेषताएं…
- अंजप्पम ट्रस्ट में 10 लोग काम करते हैं।
- यहां सिर्फ शाकाहारी खाना उपलब्ध है।
- खाना खिलाने के साथ-साथ ट्रस्ट के लोग पढ़ने के लिए भी प्रोत्साहित करते हैं।
- शाम 6 बजे तक रेस्टोरेंट में खाना मिलता है वहीं उसके बाद यह लाइब्रेरी में बदल जाता है।
- रन्नी में जो रेस्टोरेंट है वहां पर बुक स्टाल भी है। इसके अलावा यह ट्रस्ट बच्चों की काउंसिलिंग भी करता है और कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन करता है।
Be First to Comment