क्या काला जादू एक हकीकत है? ‘हां’ और शायद ‘नहीं’। क्या ऊर्जा को एक नकारात्मक रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, जैसे किसी पर काला जादू करना? इन सारे सवालों के बारे में सद्गुरु बताते हैं कि आपको यह समझना होगा कि ऊर्जा सिर्फ ऊर्जा होती है, वह न तो दैवीय होती है, न शैतानी। आप उससे कुछ भी बना सकते हैं देवता या शैतान। यह बिजली की तरह होती है। क्या बिजली दैवी या शैतानी, अच्छी या बुरी होती है? जब वह आपके घर को रोशन करती है, तो वह दिव्य होती है और जब वो किसी पर गिरती है तो उसे नष्ट कर देती है।
यह बस इस बात पर निर्भर करता है कि उस पल उसे कौन संचालित कर रहा है। असल में, पांच हजार साल पहले, ‘अर्जुन ने भी श्री कृष्ण से यही सवाल पूछा था कि आपका यह कहना है कि हर चीज एक ही ऊर्जा से बनी है और हरेक चीज दैवीय है, अगर वही देवत्व दुर्योधन में भी है, तो वह ऐसे काम क्यों कर रहा है?’
श्री कृष्ण हंसे क्योंकि इतना उपदेश देने के बाद भी अर्जुन ने इस साधारण, बुनियादी और बचकाने सवाल पर किया था। श्री कृष्ण ने उत्तर दिया, ‘ईश्वर निर्गुण है, दिव्यता निर्गुण है। उसका अपना कोई गुण नहीं है।’ इसका अर्थ है कि वह बस विशुद्ध ऊर्जा है। आप उससे कुछ भी बना सकते हैं। जो बाघ आपको खाने आता है, उसमें भी वही ऊर्जा है और कोई देवता, जो आकर आपको बचा सकता है, उसमें भी वही ऊर्जा है। बस वे अलग-अलग तरीकों से काम कर रहे हैं। जब आप अपनी कार चलाते हैं, तो क्या वह अच्छी या बुरी होती है? वह आपका जीवन बना सकती है या किसी भी पल आपका जीवन समाप्त कर सकती है?’
तो क्या जादू जैसी कोई चीज इस दुनिया में है?
ये एक बड़ा सवाल है और वो यह है कि तो, क्या लोग काला जादू कर सकते हैं? उत्तर है ‘हां’, बिल्कुल कर सकते हैं। अगर ऊर्जा का सकारात्मक इस्तेमाल है, तो नकारात्मक इस्तेमाल भी है। एक वेद, अथर्व वेद सिर्फ सकारात्मक और नकारात्मक चीजों के लिए ऊर्जाओं के इस्तेमाल को ही समर्पित है।
ये चीजें मनोवैज्ञानिक होती हैं। यह थोड़ी-बहुत मात्रा में हो सकती है, मगर बाकी यह होता है कि आपका अपना दिमाग आपको पागल बना रहा होता है। अगर मुझे आपको पागल करना है, तो मुझे आप पर कोई असली काला जादू करने की जरूरत नहीं है। कल सुबह जब आप अपने घर से निकलें और मान लीजिए, वहां एक खोपड़ी और थोड़ा खून पड़ा हो। तो उसे देखने के बाद ही आप बीमार हो जाएंगे, आपका कारोबार ठप होने लगेगा, सब कुछ नकारात्मक होने लगेगा क्योंकि एक तरह का भय आपको जकड़ लेता है।
यहां कोई काला जादू नहीं किया गया। बस कुछ संकेतात्मक चीजों की जरूरत है, जिनसे आपको लगेगा कि यह किसी किस्म का काला जादू है, और यह आपका दिमाग खराब कर देगा। इसलिए ज्यादातर बार यह सिर्फ मनोवैज्ञानिक होता है। चाहे आप पर काला जादू ही किया गया हो, मगर केवल दस फीसदी असली चीज होगी। बाकी आप खुद ही अपने आप को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसीलिए यह प्रतीकों के साथ आता है। ऐसा काला जादू करने वाले यह जानते हैं कि आप खुद पर ही मनोवैज्ञानिक ढंग से असर डाल सकते हैं। एक बार ऐसे प्रतीक बना लिए जाने पर, आप खुद को ही बर्बाद कर डालते हैं।
इस तरह के भय से कैसे बचें?
अगर आप आध्यात्मिक साधना के पथ पर हैं, तो आपको इन सब चीजों के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपको इन चीजों के बारे में सोचने तक की जरूरत नहीं है। एक और तरीका यह है कि आप रुद्राक्ष जैसे कुछ बचाव के साधन पहन सकते हैं, जो किसी भी किस्म की नकारात्मकता से सुरक्षा करते हैं। मगर आपको ऐसी चीजों के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। बस अपना ध्यान जीवन में बनाए रखें और आगे बढ़ते रहें। अगर आप साधना के मार्ग पर हैं, तो आपको बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है, यह अपने आप ठीक हो जाएगा।
- महाराष्ट्र / नैतिकता के नाम पर, ‘राजनीति, भ्रष्टाचार और इस्तीफा’
- राजनीति / …तो क्या मौजूदा सरकार की रणनीति है, गलत मौके पर सही कार्रवाई?
(आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, लिंक्डिन और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)
Be First to Comment